Site icon 24 News Update

भीण्डर पुलिस की कार्रवाई: स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय प्रकरण का हुआ निस्तारण

Advertisements

24 News Update उदयपुर। भीण्डर थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में लंबित प्रकरण का निस्तारण किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी वल्लभनगर राजेन्द्र सिंह जैन के सुपरविजन में की गई।

न्यायालय प्रकरण में था वांछित
थानाधिकारी मुकेशचन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, भीण्डर के प्रकरण संख्या 59/2024 में वांछित स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नारायणलाल पुत्र भंवरलाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी बांसड़ा, थाना खेरोदा, जिला उदयपुर के रूप में हुई है।

पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में निम्न पुलिसकर्मी शामिल रहे—
मुकेशचन्द्र, थानाधिकारी भीण्डर
निखिल, कांस्टेबल 240
मानसिंह, कांस्टेबल 435

Exit mobile version