Site icon 24 News Update

8 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, झाड़ोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

उदयपुर, 9 अप्रैल। उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए चेक बाउंस के मामलों में पिछले 8 वर्षों से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल तथा वृताधिकारी विवेकसिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी फेलीराम मीणा ने अपनी टीम के साथ आसूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर आरोपियों को धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार, विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट प्रकरण) न्यायालय, उदयपुर के दो अलग-अलग मामलों में जारी स्थायी वारंट के तहत कार्रवाई करते हुए भंवरलाल पुत्र कान्हा निवासी अदकालिया थाना पानरवा तथा जसवंत कुमार पुत्र नाथुलाल उर्फ नाथूसिंह निवासी दमाणा थाना झाड़ोल को गिरफ्तार किया गया। दोनों ही आरोपी चेक बाउंस के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थानाधिकारी फेलीराम मीणा के नेतृत्व में टीम के सदस्यों—शंकरलाल, सतीशचंद्र, जीवनसिंह (विशेष भूमिका), ओमप्रकाश (विशेष भूमिका), सुखदेव, लक्ष्मीलाल और यशवंतसिंह—ने सक्रिय योगदान दिया।

Exit mobile version