24 News Update उदयपुर। मयंक सोनी स्केटिंग क्लब के होनहार खिलाड़ी भवजीत राजपुरोहित, प्रतिज्ञा सालवी और ताशी पुनेरा का चयन 69वीं स्कूल नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 24 दिसंबर से ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में आयोजित होगी, जिसमें तीनों खिलाड़ी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कोच मयंक सोनी ने बताया कि राज्य स्तरीय टीम चयन प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर चयन हुआ। क्लब के प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.