24 News Update उदयपुर। त्योहारों से पहले मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला कलक्टर नमित मेहता और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शंकर एच. बामनिया के निर्देश पर ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत जिले में खाद्य पदार्थों के उत्पादन, भंडारण और पैकेजिंग इकाइयों की जांच की जा रही है। यह विशेष अभियान 4 से 30 सितंबर तक संचालित होगा।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बामनिया ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान, डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। इस क्रम में बुधवार को खाद्य सुरक्षा दल ने रिको इंडस्ट्रियल एरिया, कल्लडवास स्थित विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया और मौके से कई खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया।इन इकाइयों से लिए गए नमूने:मैसर्स शक्ति इंटरप्राइजेज: बेसन और आटामैसर्स गुरुदेव भुजिया प्रोडक्ट्स: पामोलीन तेल और नमकीनमैसर्स सपना फूड प्रोडक्ट्स: सेव, लौंग, मिर्च और नमकमैसर्स जैन दाल मिल: आटामैसर्स जे.एम. एग्रो: मैदामैसर्स लाला मिष्ठान: बेसन के लड्डूडॉ. बामनिया ने बताया कि नमूने की रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मिसब्रांड उत्पाद पाए जाने पर 3 लाख रुपये तक का जुर्माना, सब-स्टैंडर्ड उत्पाद पाए जाने पर 5 लाख रुपये तक का जुर्माना और असुरक्षित खाद्य पदार्थ पाए जाने पर 6 माह से लेकर आजीवन कारावास एवं 1 लाख से 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।निरीक्षण दल में शामिल अधिकारी: खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, नरेंद्र सिंह चौहान और जगदीश प्रसाद सैनी निरीक्षण दल में शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एमडीएस स्कूल, उदयपुर में सीबीएसई नेशनल शतरंज चैम्पियनशिप 2025-26 का भव्य समापन: राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में वेलाम्मल विद्यालय समूह का दबदबा, एमडीएस खिलाड़ियों ने रचा गौरवशाली इतिहास राजस्थान में दो साल में पुलिस कस्टडी में 20 मौतें, विधानसभा में खुलासा: उदयपुर समेत 14 मामलों की जांच अभी जारी