• जिला स्तर के टॉप 10 वांटेड की सूची में है शामिल, गुजरात से आते समय सरहद गांधव से पकड़ा

24 News Update जयपुर। बाड़मेर पुलिस की डीएसटी (जिला विशेष टीम) ने अपने विशेष अभियान “ऑपरेशन धरपकड़” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पिछले छह महीने से फरार चल रहे एक कुख्यात अपराधी केसा राम पुत्र नरसाराम जाट निवासी गुंगा थाना शिव को गिरफ्तार किया है। यह अपराधी न केवल जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था, बल्कि उसकी गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित था।

जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे इस अभियान को जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशों पर शुरू किया गया था। डीएसटी बाड़मेर के प्रभारी अमीन खां के नेतृत्व में टीम ने गूंगा थाना शिव निवासी केसाराम जाट पुत्र नरसाराम उर्फ नराराम जाट को गांधीव सरहद से दबोचने में कामयाबी पाई।

केसाराम जाट शिव पुलिस थाना में प्रकरण संख्या 261/2024 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के मामले में मादक पदार्थ सप्लायर के रूप में वांछित था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके कारण पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया था और उसे जिले के शीर्ष अपराधियों में शामिल किया था।
डीएसटी टीम का योगदान
डीएसटी टीम ने इस गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम ने आसूचना और तकनीकी सहयोग का बेहतरीन इस्तेमाल किया। “ऑपरेशन धरपकड़” के तहत कार्रवाई करते हुए, टीम ने गुजरात से बाड़मेर की ओर आते समय गांधव पुलिस थाना गुड़ामालानी के हल्का क्षेत्र से मादक पदार्थ तस्कर केसाराम जाट को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया।

इस टीम में डीएसटी से एएसआई अमीन खां सहित हैड कांस्टेबल प्रेमा राम, पूनम चंद, राजकुमार व डीसीआरबी के कांस्टेबल शिवरतन शामिल थे। डीएसटी के कांस्टेबल कांस्टेबल रमेश व मालाराम की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही। इस सफल ऑपरेशन से बाड़मेर पुलिस ने अपराध नियंत्रण में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading