24 News update उदयपुर, 20 अगस्त। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने आगामी नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों को लेकर उदयपुर में अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को जिलेभर के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ अब शहरी राजनीति में भी मजबूती से उतरने की रणनीति तैयार की।सांसद राजकुमार रोत के नेतृत्व में हुई बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन विस्तार और संभावित प्रत्याशियों को लेकर मंथन हुआ। पंचायतीराज चुनावों के लिए राजकुमार रोत को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। नगर निगम के वार्डों में उतारेंगे उम्मीदवारराजकुमार रोत ने कहा कि उदयपुर नगर निगम सहित अन्य शहरी निकायों के वार्डों में बाप पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता दोनों प्रमुख दलों की नीतियों से परेशान है। ऐसे में बाप जनता के सामने मजबूत तीसरे विकल्प के रूप में चुनाव मैदान में उतरेगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय और जनहित से जुड़े मुद्दों को चुनावी अभियान का आधार बनाने को कहा। वार्डवार संगठन और मजबूत चेहरों पर नजरBAP जिलाध्यक्ष अमित खराड़ी ने बताया कि नगर निगम चुनाव को लेकर वार्डवार संगठन की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। संभावित प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा शुरू हो गई है। बैठक में जिले के ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी की रणनीति अब ग्रामीण क्षेत्रों के साथ उदयपुर शहर में संगठन की पकड़ बढ़ाने की है। निकाय चुनाव में BAP के प्रत्याशी उतरने से कई वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार बन रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation इस्काॅन कोवे मे 23 को झूलन महोत्सव होगा सावन उत्सव में सजी संस्कृति की रंगीन छटा, उर्मिला जैन बनीं सावन क्वीन