24 News Update बांसवाड़ा। नेशनल हाईवे-927 पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। ग्रेनाइट पत्थर से भरा एक ट्रक लोधा जीएसएस के पास संकरे पुल पर पलट गया। ट्रक के ऊपर बैठे आठ मजदूर पत्थरों के नीचे दब गए। इनमें तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ। ट्रक बांसवाड़ा शहर से ग्रेनाइट पत्थर भरकर तलवाड़ा (बांसवाड़ा) जा रहा था। संकरे पुल पर संतुलन बिगड़ने से ट्रक पलट गया।
मृतकों में एक की पहचान, दो अज्ञात
हादसे में निचला घंटाल (बांसवाड़ा) निवासी अनिल पुत्र हकरू की पत्थरों में दबकर मौत हो गई। बाकी दो मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घायलों में रामा पुत्र भेमजी, राजू पुत्र रमेश, कैलाश पुत्र कालू, जीवड़ा पुत्र कालू (सभी निवासी निचला घंटाल), अजय पुत्र लक्ष्मण, हरीश पुत्र प्रभु और दिलीप पुत्र प्रभु (सभी निवासी घाटे की नाल, बांसवाड़ा) शामिल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
बांसवाड़ा: ग्रेनाइट से भरा ट्रक पलटा, 3 मजदूरों की मौत, 5 घायल

Advertisements
