Site icon 24 News Update

खेरोदा में अर्थ आवर डे पर जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Advertisements

24 News update खेरोदा। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खेरोदा में अर्थ आवर डे के उपलक्ष्य में प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षता उप प्राचार्य चंद्र प्रकाश आचार्य ने की। मुख्य अतिथि मदन लाल बोकड़िया, अभिभावक नरेश गर्ग, विद्यालय के व्याख्याता मंजू व्यास, प्रिया रजक, रघुनाथ सिंह राठौड़, नवीन भट्ट,सुमन चौबीसा, राधाकिशन रैगर, वीरेंद्र नवल, हवी ओदीच्य, विजेंद्र सिंह,प्रकाश डांगी, अनीता सेन,ज्योति माहेश्वरी एवं अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण प्रेमी शिक्षक दर्शन मेनारिया की पहल पर किया गया, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर आकर्षक चित्र बनाकर प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विद्यालय प्रशासन एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात विद्यालय परिसर से बस स्टैंड तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में पोस्टर लेकर पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। रैली के माध्यम से आमजन को स्वच्छता, हरियाली और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।
अंत में मदनलाल बोकड़िया ने विद्यार्थियों को बिस्किट एवं रंग (कलर) के पैकेट वितरित किए, जिससे बच्चों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Exit mobile version