24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। महाराणा प्रताप संस्थान द्वारा नगर के गलियाकोट मार्ग कानड कुंआ में स्थित महाराणा प्रताप इंटरनेशनल ऐकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर व डृंगरपुर मार्ग संचावत वाटिका में संचालित महाराणा प्रताप किड्स र्वर्ड स्कूल में शनिवार को हरियाली का प्रतीक ग्रीन डे पर ग्रृप डांस एवं सॉन्ग का आयोजन किया जिसमें विद्यार्थीयो ने हर्षे उल्लास के साथ भाग लिया साथ ही कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यापर्ण व प्रार्थना से हुई। जिसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा एक से बढक़र एक ग्रृप डांस एवं सॉन्ग की प्रस्तुतियां दी तथा साथ ही साथ छोटे बालको द्वारा हरे पेड़ पौधों की वेशभूषा पहन करके सबका मन मोह लिया कुछ विद्यार्थियों द्वारा अपने कक्षा कक्ष को सजाकर जीवन में हरे रंगों के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक महोदय राजेश जोशी ने कहा कि ग्रीन डे आयोजन हमें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी की याद दिलाता है हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए। विद्यालय प्रधानाचार्य त्रिभुवन व्यास ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का भाव बचपन से ही जागना चाहिए और इसी के तहत यह दिवस प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारे प्रेम का प्रतीक है। हम अपने पर्यावरण की देखभाल के लिए इस दिन को मनाते हैं। हरा रंग प्रकृति, उर्वरता और समृद्धि का प्रतीक है। संस्था के सचिव महोदय राकेश मेहता ने बताया कि यह एक दिन का उत्सव नहीं है बल्कि यह एक प्रतिज्ञा है कि हम अपने आसपास के वातावरण को हमेशा हरा भरा बनाए रखेंगे। संस्था के संरक्षक हेमराज जोशी ने पर्यावरण जागरूकता को बढ़ाने एवं पर्यावरण के महत्व को समझाया। संचालन द्रुपद गमोट एवं मूमल चौहान द्वारा किया गया इस अवसर पर विद्यार्थीयो ने ग्रीन डे पर कार्यक्रम प्रस्तृत करते हूए पर्यावरण का संदेश दिया। महाराज प्रताप किड्स वर्ड में विद्यालय प्रधानाचार्य सरला भटृ ने दिप प्रज्जवलन किया व मॉ सरस्वीत की तस्वीर पर माल्यार्पण कर प्रार्थना की गई। ग्रीन डे को लेकर कक्षा नर्सरी से प्रथम कक्षा के बालक बालिका ग्रीन कपडे पहनकर हरियाली को लेकर चित्र प्रदर्शन किया तथा कार्यक्रम प्रस्तृत किया इस अवसर पर विद्यालय का स्टॉफ उपस्थित रहे।
महाराणा प्रताप संस्थान में हर्षोल्लास के साथ ग्रीन डे मनाया ग्रृप डांस व सांन्ग किया

Advertisements
