24 News Update भीलवाड़ा। करेड़ा थाना क्षेत्र के सालिया गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से भुआ-भतीजी की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मवेशियों को पानी पिलाने गई थीं। जानकारी के अनुसार, तेजी कुमारी गुर्जर (भुआ) भैंसों को तालाब पर पानी पिलाने ले गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। उसे बचाने के प्रयास में उसकी भतीजी टीना कुमारी भी तालाब में उतर गई, लेकिन दोनों डूब गईं।
ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोग पहुंचे और दोनों को तालाब से बाहर निकालकर पास के अस्पताल ले गए, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर शिवपुर चौकी प्रभारी रेवत सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तालाब में डूबने से भुआ-भतीजी की मौत

Advertisements
