उदयपुर, 14 जून। महिलाओं में खेल भावना, स्वास्थ्य जागरूकता और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया महिला साइक्लिंग सिटी लीग 2026 का रविवार को उदयपुर में उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग की महिला और बालिका खिलाड़ियों ने जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

फतेहसागर पाल से राजीव गांधी चौक तक आयोजित इस साइक्लिंग प्रतियोगिता को पूर्व जिला खेल अधिकारी सुनीता भंडारी, शैलेंद्र पांड्या, रेखा ऊंटवाल, युधिष्ठिर सिंह गहलोत, विशाल राय तथा राजस्थान साइक्लिंग की चेयरपर्सन सारिका चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे मार्ग पर खेल प्रेमियों ने उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के कन्वीनर अरुण जोशी ने बताया कि यह सिटी लीग देशभर के लगभग 200 शहरों में आयोजित की जा रही है। इसके माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को खेलों से जोड़ने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में दौसा के बाद उदयपुर सहित कई शहरों में इस अभियान के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

राजस्थान साइक्लिंग की चेयरपर्सन सारिका चौधरी ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिला स्वास्थ्य, फिटनेस और महिला सशक्तीकरण को नई दिशा देना है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में दौसा, प्रतापगढ़, उदयपुर और प्रदेश के अन्य शहरों में भी इसी प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं और महिलाएं खेलों से जुड़ सकें।

प्रतियोगिता में जूनियर, महिला जूनियर, सब-जूनियर तथा रोड ऑर्डिनरी इवेंट सहित विभिन्न वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए। प्रत्येक वर्ग के विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुल 18 पदक विजेताओं को मंच पर सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।

आयोजकों का मानना है कि यह प्रतियोगिता केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने आयोजन में भाग लेकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व अतिरिक्त निदेशक अरुण जोशी, कविता जोशी, पूजा टेलर, शानू जैन सहित खेल, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन ने फिट इंडिया और महिला सशक्तीकरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में अपनी पहचान बनाई।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading