24 News updare जयपुर। देश के 1 करोड़ युवाओं को देश की टॉप 500 कम्पनीज में अगले 5 वर्ष में इन्टर्न के रुप में उनके कौशल विकास हेतु 12 महिने का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 है। राजस्थान में इंटर्नशिप के लिए कुल 4 हजार 839 पद रखे गये हैं। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के प्रशिक्षण निदेशक श्री एस.के. खण्डेलवाल ने बताया कि इस योजना के पायलट प्रोजेक्ट राउंड-।। के संदर्भ में शुक्रवार को शासन सचिव, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेन्स का आयोजन किया गया जिसमें राज्य में संचालित सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को 08 मार्च (शनिवार) एवं 09 मार्च (रविवार) को खुला रखते हुए मुख्य सचिव के निर्देशानुसार स्कीम के तहत प्रत्येक अवसर के विरूद्ध 10 गुना एवं उससे अधिक आवेदन कराने हेतु निर्देशित किया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की बजट घोषणा 2024 के दौरान केन्द्रीय वित्तमंत्री द्वारा “Prime Minister’s Package for Employement and Skilling” की घोषणा की गई। इसी पैकेज के अंतर्गत केन्द्रीय प्रायोजित योजना “Internship in top companies” की घोषणा की गई जिसके चयनित युवाओं को 12 महीने की इंटर्नशिप अवधि में 5000 रूपए प्रतिमाह स्टाईपेंड एवं 6,000 रूपए अनुदान राशि के रूप मे एकमुश्त प्रदान की जाएगी। योग्य युवा वर्ग आयु 21 से 24 वर्ष, 10वीं पास, 12वीं पास, आईटीआई प्रमाण पत्र धारक, डिप्लोमा धारक एवं स्नातक, जो पूर्णकालीन शिक्षा अथवा पूर्णकालीन रोजगार में नहीं है, वे आवेदन कर सकते हैं। योजना हेतु अन्य महत्वपूर्ण जानकारी एवं आवेदन हेतु PMIS portal (https://pminternshipscheme.com) पर लोग-इन करें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस शनिवार को महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार जयपुर के 3 बिजनेसमैन से 3 करोड़ कैश बरामद: IT की 24 ठिकानों पर रेड, 24 लॉकर और दुबई में बेहिसाब संपत्ति के सबूत मिले