24 News Update उदयपुर। नगर विकास प्रन्यास (UIT) से वर्ष 2004 में नगर निगम को हस्तांतरित किए गए खाली और रद्द भूखंडों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लीजडीड जारी करवाने के 272 प्लॉट प्रकरण में SOG ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। हिरणमगरी सेक्टर-11 के प्लॉट संख्या 1165-V से जुड़े मामले में पकड़े गए आरोपी की पहचान भंवर सिंह राव (51), निवासी गुगली ग्राम पंचायत आईडाणा, थाना आमेट, जिला राजसमंद के रूप में हुई है।SOG के अनुसार भंवर सिंह राव ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर प्लॉट से संबंधित जाली दस्तावेज तैयार करवाए। जांच में सामने आया कि इन दस्तावेजों में आरोपी के मृत पिता गुलाब सिंह राव के नाम का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट की लीजडीड नगर निगम उदयपुर से अपने नाम जारी करवाने का आरोप है।लीजडीड अपने नाम होने के बाद आरोपी ने उक्त भूखंड को बेच दिया। SOG के मुताबिक प्लॉट की बिक्री से प्राप्त रकम आरोपी के बैंक खाते में जमा करवाई गई। मामले की जांच पुलिस थाना सूरजपोल में चल रही है और इसी जांच के दौरान भंवर सिंह राव की भूमिका सामने आने के बाद SOG ने उसकी तलाश शुरू की। जांच में भूमिका सामने आई तो तलाश शुरू हुईप्रथम दृष्टया अपराध में संलिप्तता प्रमाणित पाए जाने के बाद SOG की टीम आरोपी की तलाश में जुटी रही। DIG भुवन भूषण यादव के सुपरविजन एवं निर्देशन और SP कुंदन कंवरिया के नेतृत्व में ASP मुकेश कुमार सोनी तथा SOG यूनिट उदयपुर की टीम ने लगातार तलाश के बाद भंवर सिंह राव को गिरफ्तार कर लिया। SOG के अनुसार 272 प्लॉट प्रकरण में फर्जी दस्तावेज तैयार कर नगर निगम उदयपुर से भूखंडों की लीजडीड जारी करवाने और बाद में उन्हें बेचने के आरोप में भंवर सिंह राव समेत अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसी अब प्रकरण में सामने आए अन्य संदिग्धों और संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका खंगाल रही है। साथ ही फर्जी दस्तावेज तैयार करने, नगर निगम से लीजडीड जारी करवाने और संबंधित भूखंडों के लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। SOG की जांच आगे बढ़ने के साथ इस प्रकरण में और लोगों की भूमिका सामने आने की संभावना जताई जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खास विश्लेषण : संघ का स्पर्श पा सोना बने हठयोगी पारस। उत्तम क्षमा दिवस पर आंसूओं में भीगे खुशी के पल। गुलाबी युग का हो गया ‘खमतखामणा’ वाला अवसान 15 साल से फरार 10-10 हजार के इनामी दंपती महाराष्ट्र से गिरफ्तार, फ्लैट बेचने के नाम पर 16 लाख लेने का आरोप