24 News Udpate चित्तौड़गढ़। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की वर्ष 2022 की हिंदी व्याख्याता (स्कूल शिक्षा) भर्ती परीक्षा में फर्जी डिग्री के जरिए नौकरी हासिल करने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एक और अहम कार्रवाई करते हुए जोधपुर निवासी अशोक विश्नोई उर्फ अशोक चोटिया को गिरफ्तार किया है। जांच में उसकी भूमिका मेवाड़ यूनिवर्सिटी के नाम पर फर्जी एमए (हिंदी) की डिग्री और अंकतालिका उपलब्ध कराने में सामने आई है।एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक विशाल बंसल ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी ब्रह्मा कुमारी ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी, गंगरार के नाम से जारी एमए (हिंदी) की डिग्री आयोग में प्रस्तुत की थी। दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि उक्त डिग्री उसने जारी ही नहीं की है। इसके बाद मार्च 2024 में अजमेर के सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया।जांच में खुलासा हुआ कि अभ्यर्थी ने फर्जी डिग्री और झूठे शपथ पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी प्राप्त करने का प्रयास किया था। मामले की पड़ताल आगे बढ़ी तो अशोक विश्नोई की भूमिका एक बिचौलिए के रूप में सामने आई।एसओजी के अनुसार अशोक विश्नोई ने महेंद्र सिंह राव के माध्यम से डॉ. सुरेश कुमार से संपर्क स्थापित किया और उनकी बहन ब्रह्मा कुमारी के लिए फर्जी डिग्री एवं अंकतालिका की व्यवस्था करवाई। जांच में यह भी सामने आया कि उसने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के तत्कालीन डीन कौशल किशोर चंदुल से संपर्क कर फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए।पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद एसओजी ने 14 जुलाई को अशोक विश्नोई को गिरफ्तार किया। अदालत ने उसे 17 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है, जहां उससे पूछताछ कर पूरे फर्जी डिग्री नेटवर्क की परतें खंगाली जा रही हैं।एसओजी के अनुसार इस प्रकरण में अब तक फर्जी डिग्री का उपयोग करने वाली अभ्यर्थी सहित कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अशोक विश्नोई के खिलाफ फर्जी डिग्री उपलब्ध कराने से जुड़ा एक अन्य मामला भी अजमेर के सिविल लाइंस थाने में दर्ज है, जिसमें उसकी गिरफ्तारी शेष है। इसके अलावा वह जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाने में दर्ज एक अन्य मामले में भी पहले गिरफ्तार हो चुका है।एसओजी का कहना है कि जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने अब तक कितने अभ्यर्थियों को फर्जी डिग्रियां उपलब्ध कराईं तथा इसमें और किन-किन लोगों की संलिप्तता रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दीवार मरम्मत विवाद पहुंचा एसपी और राज्यपाल तक, एक पक्ष बोला- हमारी एफआईआर नहीं, दूसरे की तुरंत दर्ज कर ली, पुलिस की निष्पक्षता पर उठे सवाल दोहरे हत्याकांड व डकैती के मामले में 8 वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार