24 News Update चित्तौड़गढ़। जिले में अवैध एवं संदिग्ध सामग्री के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी और मंगलवाड़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 3000 लीटर संदिग्ध केमिकल लिक्विड डिटर्जेंट से भरी एक पिकअप जब्त की है। पुलिस ने वाहन चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा के निर्देशन तथा बड़ीसादड़ी पुलिस उपाधीक्षक हरिश्चन्द्र सिंह के सुपरविजन में की गई। डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर रातीमंगरी स्थित सतनाम होटल के सामने एक संदिग्ध पिकअप वाहन खड़ा है।सूचना मिलते ही मंगलवाड़ थानाधिकारी भवानी शंकर पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान चालक ने अपना नाम संजय जैन (45) पुत्र नाहर सिंह जैन, निवासी महावीर भवन के पीछे, मंगलवाड़ चौराहा बताया। पुलिस ने पिकअप में लदे सामान के संबंध में पूछताछ की, लेकिन चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।तलाशी लेने पर पिकअप में 12 प्लास्टिक के ड्रम मिले, जिनमें 2 पीले और 10 नीले ड्रम शामिल थे। सभी ड्रमों में केमिकल लिक्विड डिटर्जेंट भरा हुआ था। चालक ने बताया कि यह साबुन बनाने में प्रयुक्त होने वाला केमिकल है और प्रत्येक ड्रम में लगभग 250 किलोग्राम सामग्री भरी हुई है। इस प्रकार वाहन में कुल करीब 3000 लीटर (किलोग्राम) केमिकल लिक्विड डिटर्जेंट लदा हुआ था।पुलिस के अनुसार चालक परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। सामग्री के संदिग्ध होने तथा चोरी की होने की आशंका के चलते पुलिस ने पूरे केमिकल लिक्विड डिटर्जेंट और पिकअप वाहन को नियमानुसार जब्त कर लिया। मामले में यह पता लगाया जा रहा है कि यह केमिकल कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी संजय जैन के खिलाफ पहले से सात आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड और इस खेप के नेटवर्क की भी जांच कर रही है। कार्रवाई में मंगलवाड़ थाना पुलिस की ओर से थानाधिकारी भवानी शंकर, एसआई गोकुल लाल, टंवर सिंह, श्रीभान सिंह, गजेन्द्र सिंह, गजेन्द्र कुमार तथा चालक भैरूलाल शामिल रहे। वहीं डीएसटी टीम में एएसआई सूरज कुमार के साथ आरक्षी अरविन्द्र, कृष्णकांत, अशोक, जगदीश, शीशपाल, सुरेश सुंडा, वीरेन्द्र और देवेन्द्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पर्यटकों को परेशान करने वालों पर पुलिस की सख्ती, 7 ‘लपके’ गिरफ्तार चलती ट्रेन से गिरा युवक, रातभर तलाश के बाद सुबह ट्रैक किनारे मिला शव