— उदयपुर कैटरिंग डीलर समिति के तीन दिवसीय आयोजन का दूसरा दिन24 News Update उदयपुर। उदयपुर कैटरिंग डीलर समिति के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन कैटरिंग व्यवसायियों और उदयपुर पत्रकार संगठन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन आरके सर्कल स्थित साईं ग्रीन वाटिका में किया गया। खेल भावना और आपसी सौहार्द से ओतप्रोत इस मुकाबले में दोनों टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैच की जानकारी देते हुए उदयपुर पत्रकार संगठन के कप्तान हरीश नवलखा ने बताया कि कैटरिंग व्यवसायियों की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवरों में कैटरिंग व्यवसायियों की टीम ने 64 रन बनाए। टीम की ओर से हेमेंद्र ने 22 रन तथा विजय ने 18 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। पत्रकार संगठन की ओर से नरेश मुड़िया, सुशील जैन और मनीष फैजान मोइन ने सटीक गेंदबाजी करते हुए 2–2 विकेट लेकर कैटरिंग टीम को सीमित स्कोर पर रोक दिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदयपुर पत्रकार संगठन की टीम की शुरुआत सधी हुई रही। कमलेश और मनीष प्रजापत ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 6 ओवर में 40 रन तक पहुंचाया। इसके बाद नरेश मुड़िया ने निर्णायक क्षणों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए विजयी छक्का लगाया और पत्रकार संगठन को 8 विकेट से जीत दिलाई। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नरेश मुड़िया को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी उत्साह देखने को मिला। समिति के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।यह मैत्री क्रिकेट मैच केवल खेल आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कैटरिंग व्यवसायियों और पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम भी बना। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों और प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की सहमति जताई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान सफाई कर्मचारी संघ की क्रिकेट व राजस्थानी पोशाक प्रतियोगिता, विजेताओं का हुआ सम्मान आरके सर्किल स्थित कृष्णा वाटिका में हुआ कैटरिंग मेले का शुभारंभ