24 News Update उदयपुर। स्वर्गीय गौरव भंडारी की पांचवीं पुण्यतिथि पर सोम स्थित शांति निकेतन प्राथमिक विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भावनात्मक माहौल के बीच बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल और विद्यालय सुविधाओं के विस्तार की पहल की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर गौरव भंडारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से “गौरव जल मंदिर” का शुभारंभ किया गया। विद्यालय में बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पानी की टंकी स्थापित की गई तथा विद्यालय परिसर का रंग-रोगन कर उसे नया स्वरूप दिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नाहर सिंह भंडारी एवं ललिता भंडारी ने की, जबकि कालूलाल पारगी और विनीत-नीता जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। नाहर सिंह भंडारी ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।संजय धाकड़ ने बताया कि कोविड काल में पुत्र गौरव को खोने के बाद भी भंडारी परिवार ने अपने दुःख को समाज सेवा में बदल दिया। परिवार लगातार जल व्यवस्था, वाटर कूलर, पंखे, स्टेशनरी वितरण एवं स्वास्थ्य संबंधी परियोजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता कर रहा है।उन्होंने बताया कि संस्था “कल्याणी समग्र विकास परिषद” द्वारा पूर्व में आदिवासी बहुल झाड़ोल, कोल्यारी और सोम क्षेत्र में 1000 से अधिक परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के प्रयास किए गए हैं। संस्था की पहल से 250 से अधिक बच्चे शिक्षित होकर विभिन्न संस्थानों में कार्यरत हैं।कार्यक्रम में अल्खाराम असारी, अशोक दामा, मोहनलाल दामा, भंवरलाल दामा, दिनेश कलाल, प्रभुलाल, कालूलाल कसौटा, हेमंत-सुनीता भंडारी, ललित भंडारी, पवन-अंजना भंडारी, संजय-अनीता धाकड़, प्रेमलता धाकड़, रोमिल धाकड़, खायालीलाल नावेडिया, सुरेश तलेसरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, गणमान्य नागरिक एवं मित्रगण उपस्थित रहे।अंत में बच्चों को नाश्ता वितरित किया गया। पवन भंडारी ने संस्था की 60 माह की सेवा कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए भविष्य में भी जनसेवा जारी रखने का संकल्प दोहराया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बागोर की हवेली में संत मावजी के चोपड़ों के छायाचित्रों की प्रदर्शनी पत्नी की हत्या कर जंगलों में छिपा पति चार महीने बाद गिरफ्तार, कोर्ट में बच्चों ने देख रो पड़े