24 News Update उदयपुर. आगामी 15-16 दिसम्बर को उदयपुर में अखिल भारतीय तैलीक डॉक्टर मीटिंग रही है । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री ताराचंद जी जैन शहर विद्यायक,उदघाटन श्री फूल सिंह मीणा ग्रामीण विधायक एवं अध्यक्षता श्री प्रमोद सामर वरिष्ठ भाजपा नेता ने की तथा अन्य गणमान्य अतिथि के रूप में तैलिक साहू समाज उदयपुर के पदाधिकारी थे । भारत वर्ष के साहू समाज के विभिन्न पदों पर कार्यरत चिकित्सक साथी उपस्थित रहे । पहली बार भारत में चिकित्सकों का ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुशील कुमार साहू, प्रोफेसर, माइक्रोबायोलॉजी, रविन्द्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज, उदयपुर ने बताया कि तैलीक साहू समाज में भारत के विभिन्न सरकारी तथा निजी चिकित्सालय तथा मेडिकल कॉलेज में उच्चस्थ पदो पर कार्यरत 175 चिकित्सक उपस्थित रहे । तारा चंद जी ने कहा कि तेली समाज व्यवसाय अलावा शैक्षणिक क्षेत्र में काफी अग्रणीय है। श्रमशील समाज की पहचान आज हर क्षेत्र में है । इस कार्यक्रम में सभी पैथी के 16 विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ चिकित्सक आए है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी चिकित्सकों का परिचय तथा एक मंच पर लाना है जिससे प्रबुद्ध चिकित्सक समुदाय समाज के विकास मे संगठित रूप से कार्य कर सके तथा आपस में जान सके। डॉ ओम प्रकाश साहू वरिष्ठ पशु चिकित्सक ने बताया कि इस कार्यक्रम से हमारे समाज के सभी डॉक्टरों को एक साझा मंच पर आयेंगे ,हमारे समाज के प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्यरत डॉक्टरों का उनके उत्कृष्ट कार्य से परिचय हुआ, उनके रिश्ते को पूरे देश में साझा हुए, वैवाहिक संबंध स्थापित होंगे तथा उदयपुर की यात्रा भ्रमण करना। डॉ सुशील कुमार साहू ने बताया कि उत्तर प्रदेश में साहू डॉक्टरों का योगदान और समृद्धि पर डॉ प्रदीप गुप्ता, साहू समाज और डॉक्टरों का राजनीतिक उत्थान – एक अनुभव – डॉ. पंकज कुमार द्वारा, संघर्ष की कहानी: महाराष्ट्र राज्य में स्नेही सांता जी मेडिको के लिए एकजुटता डॉ. प्रदीप भगवानराव पंडित द्वारा, सामाजिक अखंडता और संगठन के लिए भाषण डॉ. जयेश बी मोदी, तैलिक समाज का परिचय – इतिहास और संरचना – डॉ. संतोष परिहार, दक्षिण भारत में तैलिक समाज और उनका चिकित्सा पेशा – श्री कृष्ण कुमार गहलोत, चिकित्सा क्षेत्र: चुनौतियाँ और समाधान – डॉ. भरत आर्य, न्यूरोवास्कुलर रोगों में न्यूरो इंटरवेंशन की भूमिका डॉ. संदीप मोध, आधुनिक युग में घुटने के ऑस्टियोआर्थराइटिस का प्रबंधन डॉ. सुजीत कुमार वकाती, द गोल्डन विंडो: लक्षण दिखने से पहले हर डॉक्टर को कैंसर के बारे में क्या जानना चाहिए? डॉ. नरेंद्र राठौर, दीर्घकालिक रोगों में होम्योपैथी की भूमिका डॉ. क्षितिज भाटी तथा धूम्रपान करने वालों में सीरम नॉन एचडीएल कोलेस्ट्रॉल डॉ. राजेंद्र त्रिलोकी द्वारा चिकित्सा विषयों पर व्याख्यान दिया।स्वागत समिति के चैयरमेन श्री लालेश जी मंगरूडिया अध्यक्ष 4 बैठक तैलीक साहू समाज उदयपुर ने बताया कि संपूर्ण भारत वर्ष में इस प्रकार का कार्यक्रम उदयपुर की धरती पर पहली हुआ है। संपूर्ण भारत वर्ष में रहने वाले तैलीक समाज चिकित्सक , जो, साहू, गुप्ता, घांची मोदी, गंदला, राठौर, चेट्टियार, देवतिलकुला, तिलकुला, गानिग, सज्जनार आदि नाम से जाने जाते हैं, प्रतिभागी होगे। एडवोकेट हेमेंद्र साहू अध्यक्ष पंच महासभा 6 बैठक तैलीक साहू समाज उदयपुर ने बताया कि उदयपुर तैलीक समाज इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित होकर आगंतुक का स्वागत किया। श्री भरत पचलोडिया कोषाध्यक्ष पंच महासभा 6 बैठक तैलीक साहू समाज उदयपुर ने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला में प्रथम दिवस नाथद्वारा दर्शन का किया कैलाश पुरी एकलिंग जी महाराज के दर्शन का कार्यक्रम किया, इसके बाद श्रीनाथजी दर्शन करने के बाद विश्वास स्वरूपम में सभी प्रतिभागी चिकित्सक महाशिव मूर्ति का दर्शन किया इसके पश्चात शाम के समय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के गौरव स्थान प्रताप गौरव केंद्र पर म्यूजियम तथा लेजर शो का आनंद लिया। डॉ सुनील कुमार तेली शिशु रोग विशेषज्ञ ने बताया कार्यक्रम में विभिन्न चिकित्सा तथा सामाजिक संगठनों से संबंधित चिकित्सकों द्वारा समाज के विकास में अपना योगदान तथा अनुभवों को सांझा किया। । श्री मोहनलाल वगैरवाल ने बताया कि राजस्थानी लोक संगीत का रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें राजस्थानी कलाकार तथा प्रतिभागी अपनी प्रस्तुतियां दिए। संपूर्ण भारत वर्ष में इस प्रकार का कार्यक्रम उदयपुर की धरती पर पहली बार हो रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्राइवेट जॉब : अपने चहेते गिद्द बुलाकर कर लेते हैं गिद्दभोज, कत्ल करते हैं महफिल में, आह भी नहीं भरते!! कार्डियोलॉजी नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय प्रभारी सूर्य प्रकाश चौहान का अभिनंदन