24 News Update अजमेर। भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अजमेर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय स्मारक पर तिरंगा फहराकर आतिशबाजी की। जिलाध्यक्ष रमेश सोनी सहित कई अन्य कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, सुरक्षा कारणों से किशनगढ़ हवाई अड्डे से सभी नागरिक उड़ानों का संचालन बुधवार से अगले तीन दिनों तक स्थगित कर दिया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि यह निलंबन 10 मई की सुबह 5:29 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान कोई भी सिविल फ्लाइट न तो हवाई अड्डे से उड़ान भरेगी और न ही वहां उतरेगी।कलेक्टर की अपील – ब्लैकआउट में सहयोग करेंअजमेर कलेक्टर लोकबंधु ने कहा कि सरकार के निर्देश पर शहर में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया है। इसके तहत कंन्ट्रोल रूम से सूचना देकर सभी विभागों के रेस्पॉन्स टाइम का आकलन किया जाएगा। अगर सुधार की आवश्यकता हुई तो उसे दूर किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शाम को ब्लैकआउट में सहयोग करें, अपने घरों की लाइट बंद रखें और स्ट्रीट लाइट्स भी बुझा दें।सिविल डिफेंस का रेस्क्यू अभ्याससेंट्रल गवर्नमेंट के निर्देश पर अजमेर में भी बुधवार शाम 4 बजे मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। सिविल डिफेंस की टीमों ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों और स्कूलों में जाकर लोगों को युद्ध और हवाई हमलों के दौरान बचाव के उपाय बताए। तोपदड़ा स्कूल में छात्रों को विशेष रूप से रेस्क्यू अभ्यास कराया गया, ताकि किसी आपात स्थिति में वे सुरक्षित रह सकें।दरगाह दीवान के बेटे का ‘सिंदूर’ को सम्मानदरगाह दीवान के बेटे ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह ‘सर्वभूत हिताय, सर्वभूत सुखाय’ का प्रतीक है और उन्होंने इस आर्मी एक्शन का स्वागत किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भारत की एयर स्ट्राइक के बाद जोधपुर हाई अलर्ट पर, 10 मई तक एयरपोर्ट बंद जोधपुर में ब्लैक आउट के बाद फुटपाथ पर कट्टे में मिला महिला का शव, हाथ-पैर बंधे मिले