24 News Udpate उदयपुर/बांसवाड़ा। राजस्थान के दो शहरों उदयपुर और बांसवाड़ा मे ं आज माताम छा गया। अहमदाबाद में गुरुवार तड़के हुए विमान हादसे में इन दोनों ज़िलों के 9 लोगों समेत राजस्थान के कुल 11 यात्रियों की जान चली गई। लंदन जा रहे इन यात्रियों में मार्बल व्यवसायी के बेटे-बेटी, डॉक्टर, डॉक्टर की पत्नी और एक ही परिवार के 5 लोग भी शामिल हैं। इस दर्दनाक हादसे की खबर फैलते ही दोनों शहरों में मातम पसर गया।उदयपुर के मार्बल व्यवसायी के बेटे-बेटी की मौतउदयपुर के मशहूर मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी के बेटे शुभ मोदी और बेटी शगुन मोदी इस विमान में सवार थे। दोनों एमबीए करने के बाद पिता का बिजनेस संभाल रहे थे। वे लंदन घूमने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही सहेली नगर स्थित उनके घर पर बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।बांसवाड़ा के एक ही परिवार के 5 सदस्य हादसे के शिकारबांसवाड़ा की डॉ. कौनी व्यास, उनके पति प्रदीप जोशी, बेटी मिराया जोशी, बेटा नकुल जोशी और परिवार के सदस्य प्रद्युत जोशी भी इसी विमान में सवार थे। डॉ. कौनी ने एक माह पहले ही उदयपुर के पेसिफिक अस्पताल से इस्तीफा देकर लंदन शिफ्ट होने का फैसला लिया था। परिवार के सभी सदस्य लंदन जा रहे थे। इस हादसे ने पूरे बांसवाड़ा को ग़मगीन कर दिया है।लंदन में काम करने वाले उदयपुर के दो युवक भी हादसे में मारे गएउदयपुर जिले के वल्लभनगर निवासी वरदीचंद मेनारिया और रोहिड़ा गांव के प्रकाश मेनारिया भी इस विमान में सवार थे। दोनों लंदन में कुकिंग का काम करते थे और छुट्टियों के बाद लौट रहे थे। वरदीचंद के बेटे दीपक ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उन्हें छोड़ा था। हादसे की खबर सुन वे वहीं रुक गए। दोनों परिवारों में ग़म का माहौल है।बालोतरा की खुशबू का आखिरी सफरबालोतरा निवासी खुशबू राजपुरोहित, जो जनवरी 2025 में शादी के बाद अपने डॉक्टर पति के पास लंदन जा रही थीं, इस हादसे का शिकार हो गईं। उनके पिता मदन सिंह राजपुरोहित उन्हें एयरपोर्ट छोड़ मेहसाणा लौट रहे थे, तभी हादसे की खबर मिली। एयरपोर्ट पर खुशबू की अंतिम तस्वीर अब परिजनों के लिए यादगार बन गई है।प्रदेश में शोक, सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगितमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए उदयपुर और बांसवाड़ा के शोक-संतप्त परिवारों से फोन पर बात की। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपनी सभा स्थगित कर दी। राजस्थान बीजेपी ने सभी सरकारी कार्यक्रम अगले आदेश तक रद्द कर दिए हैं।प्रदेशभर में मातम, प्रशासन अलर्टराजस्थान में इस हादसे की खबर फैलते ही हर शहर में शोक की लहर दौड़ गई। प्रशासन ने सभी प्रभावित परिवारों से संपर्क कर मदद के निर्देश जारी कर दिए हैं। एयरपोर्ट से पार्थिव देह लाने की तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रात्री के समय उदयपुर के थाना सायरा सर्कल के गांव करदा में मारपीट, पथराव कर बंधक बनाकर डकैती की वारदात 7 दिन में खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार विमान हादसे पर सांसद मन्नालाल रावत ने जताया दुख