24 न्यूज अपडेट, अहमदाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बीच खबर आई है कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल प्रशासन की ओर से संभावित युद्ध की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से पूर्व तैयार कर ली गई है। सभी सिविल डॉक्टरों को अपनी छुट्टियां रद्द कर ड्यूटी पर आने का आदेश दिया गया है। रेडक्रॉस की पहल पर अहमदाबाद सिविल अस्पताल की इमारत पर रेड क्रॉस का चिन्ह लगाया गया है। युद्ध की स्थिति को देखते हुए, अस्पताल पर हमलों को रोकने के लिए सिविल अस्पताल की विभिन्न इमारतों पर रेड क्रॉस के चिन्ह लगाए जाने का दुनियाभर में नियम है। सिविल अस्पताल में रेड क्रॉस का चिन्ह इस तरह लगाया गया है कि इसे 5 हजार मीटर की दूरी से भी देखा जा सकेगा। सिविल अस्पताल की विभिन्न इमारतों पर चिन्ह लगा दिए गए हैं। किसी इमारत पर रेड क्रॉस का चिन्ह लगाने का अर्थ दुश्मन खेमे को यह बताना है कि संबंधित इमारत एक अस्पताल है और कन्वेंशन के तहत उसे निशाना नहीं बनाया जा सकता। इसके अलावा सिविल अस्पताल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। यह सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है कि अस्पताल में डॉक्टर 24 घंटे उपलब्ध रहें।अहमदाबाद मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. धीरेन मेहता ने बताया कि अहमदाबाद में करीब 50 निजी अस्पतालों में रेड क्रॉस के झंडे लगा दिए गए है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फिर मुंह की खाने आ गया धोखेबाज ना-पाक दुश्मन, सेना ने दिया करारा जवाब, राजस्थान के 9 सरहदी जिलों में फिर ब्लैकआउट आईपीएल 2025: 17 मई से फिर होगी शुरुआत, फाइनल 3 जून को