24 न्यूज अपडेट, अहमदाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बीच खबर आई है कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल प्रशासन की ओर से संभावित युद्ध की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से पूर्व तैयार कर ली गई है। सभी सिविल डॉक्टरों को अपनी छुट्टियां रद्द कर ड्यूटी पर आने का आदेश दिया गया है। रेडक्रॉस की पहल पर अहमदाबाद सिविल अस्पताल की इमारत पर रेड क्रॉस का चिन्ह लगाया गया है। युद्ध की स्थिति को देखते हुए, अस्पताल पर हमलों को रोकने के लिए सिविल अस्पताल की विभिन्न इमारतों पर रेड क्रॉस के चिन्ह लगाए जाने का दुनियाभर में नियम है। सिविल अस्पताल में रेड क्रॉस का चिन्ह इस तरह लगाया गया है कि इसे 5 हजार मीटर की दूरी से भी देखा जा सकेगा। सिविल अस्पताल की विभिन्न इमारतों पर चिन्ह लगा दिए गए हैं। किसी इमारत पर रेड क्रॉस का चिन्ह लगाने का अर्थ दुश्मन खेमे को यह बताना है कि संबंधित इमारत एक अस्पताल है और कन्वेंशन के तहत उसे निशाना नहीं बनाया जा सकता। इसके अलावा सिविल अस्पताल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। यह सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है कि अस्पताल में डॉक्टर 24 घंटे उपलब्ध रहें।
अहमदाबाद मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. धीरेन मेहता ने बताया कि अहमदाबाद में करीब 50 निजी अस्पतालों में रेड क्रॉस के झंडे लगा दिए गए है।
अहमदाबाद : सिविल अस्पताल में सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द , अस्पताल की इमारत पर रेड क्रॉस का साइन लगाया

Advertisements
