24 News Update बांसवाड़ा। शाम ढलते-ढलते नल्दा गांव की एक गली में खेल बच्चों का था, लेकिन खतरा ऐसा निकला जिसने पूरे गांव की सांसें थाम दीं। आंबापुरा थाना क्षेत्र में चार मासूम बच्चों ने खेल-खेल में रतनजोत के जहरीले बीज खा लिए, जिसके कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टियां, चक्कर और घबराहट—लक्षण ऐसे थे कि परिजन पल भर में समझ गए, मामला साधारण नहीं है।बताया जा रहा है कि रक्षीता, हर्षिता और धनराज (तीनों संदीप की संतान) तथा रितिका (देवीलाल की पुत्री) घर के बाहर खेल रही थीं। पास ही उगे रतनजोत के पौधे से तोड़े गए बीज मासूम जिज्ञासा में मुंह तक पहुंचे—और वहीं से खतरे की शुरुआत हो गई। कुछ ही समय में बच्चों को मिचली आने लगी, उल्टियां हुईं और तेज चक्कर महसूस होने लगे।स्थिति की गंभीरता भांपते ही परिजन देर किए बिना बच्चों को बांसवाड़ा जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने बिना औपचारिकताओं में उलझे उपचार शुरू किया। समय पर मिली चिकित्सा ने राहत दी—चारों बच्चों की हालत फिलहाल नियंत्रण में और खतरे से बाहर बताई जा रही है। मेडिकल टीम की निगरानी लगातार जारी है। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसी घटनाएं ग्रामीण इलाकों में बार-बार सामने आती हैं, जहां घरों और खेतों के आसपास रतनजोत जैसे जहरीले पौधे आमतौर पर उगे रहते हैं। छोटे बच्चे इन्हें पहचान नहीं पाते और खेल के दौरान अनजाने में बीज खा लेते हैं, जो शरीर पर गंभीर असर डालते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation त्रिपुरा सुंदरी मंदिर धर्मशाला में छिपा था करोड़ों का भगोड़ा, पास ही सो रही थी CBI वर्दी की जेब में घूस, थाने की मेज़ पर सौदेबाज़ी, एसीबी के जाल में हेड कॉन्स्टेबल–सिपाही — 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार