24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। शहर के वरिष्ठ जुझारू व ख्यातनाम अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और माकपा सीपीएम के जिला सचिव, एडवोकेट राजेश सिंघवी का 9 जुलाई को अहमदाबाद के एपिक हॉस्पिटल में सफल बायपास ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल जैन द्वारा किया गया। राजेशीजी सिंघवी फिलहाल स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और चिकित्सकों की सलाह पर कम से कम एक माह तक विश्राम करेंगे।परिवारजनों ने 24 न्यूज अपडेट को बताया कि पिछले 10 से 15 दिन से उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हो रही थी। लेकिन शुरू में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया। एक दिन उदयपुर कोर्ट में सीढ़ियां चढ़ते समय अचानक जब दर्द असहनीय हुआ तो उन्होंने जांच करवाई। 6 जुलाई (रविवार) को तकलीफ की गंभीरता के चलते उन्होंने अपने मित्र डॉ. वीरेंद्र महात्मा से परामर्श लिया। प्रारंभिक जांच में ईसीजी में गड़बड़ी पाई गई, जिसके बाद एंजियोप्लास्टी की गई।उदयपुर के चिकित्सक डॉ. डैनी ने जब रिपोर्ट देखी तो बताया कि सिंघवी जी के हृदय में तीन प्रमुख ब्लॉकेज है। दो 90 प्रतिशत से अधिक और एक 70 से 80 प्रतिशत के बीच हैं। तत्काल उपचार की आवश्यकता है। इस पर 7 जुलाई को परिजन उनके साथ अहमदाबाद एपिक हॉस्पिटल पहुंचे। जहां पर 9 जुलाई को सफल बायपास सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद छह दिन गहन उपचार प्राप्त कर 16 जुलाई को उदयपुर लौटे। अब डॉक्टरी परामर्श के अनुसार घर पर पूरी तरह आराम कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि कम से कम एक महीने तक मुलाकातों व दूरभाष पर बातचीत के सिलसिलों पर विराम रहेगा। ताकि उन्हें पूर्ण विश्राम मिल सके।उनकी बेटियों पौषी सिंघवी, शैली सिंघवी और पत्नी रीना सिंघवी सहित पूरे परिवार ने संदेश दिया कि यदि कभी शरीर में कोई असामान्य लक्षण महसूस हों, खासकर हृदय से जुड़ी समस्या, तो उसे हल्के में न लें। समय पर ईसीजी, ब्लड टेस्ट और नियमित चेकअप बहुत जरूरी हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सितमगर,,,,,हमें नहीं मंजूर सितंबर!!! ईगो हर्ट वालों से कह दीजिए-चाहिए दिसंबर तक का आदेश, कोई समझौता नहीं, हड़ताल जारी, गुमराह करने प्रशासनिक आदेश की लॉलीपोप पकड़ाई हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय राज्य स्तरीय ब्लॉक सचिव प्रशिक्षण शिविर सर्व धर्म प्रार्थना के साथ संपन्न