24 News Update जयपुर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु आगामी त्यौहारों पर संचालित होने वाली 02 स्पेशल रेलसेवाओं का मार्ग में अतिरिक्त ठहराव दिया जा रहा है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार निम्न रेलसेवाओं मार्ग में निम्न ठहराव करेगी:- गाडी संख्या 05024, खातीपुरा (जयपुर)-गोमतीनगर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 08.10.25 से खातीपुरा से प्रस्थान करेगी वह शाहजहाँपुर स्टेशन पर 06.41 बजे आगमन व 06.43 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 05023, गोमतीनगर-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 07.10.25 से गोमतीनगर से प्रस्थान करेगी वह शाहजहाँपुर स्टेशन पर 05.21 बजे आगमन व 05.23 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 04829, जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 09.10.25 से जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह हापुड स्टेषन पर 06.20 बजे आगमन व 06.22 बजे प्रस्थान, शाहजहाँपुर स्टेशन पर 10.46 बजे आगमन व 10.48 बजे प्रस्थान एवं हरदोई स्टेशन पर 11.28 बजे आगमन व 11.30 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04830, गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 10.10.25 से गोरखपुर से प्रस्थान करेगी वह हरदोई स्टेशन पर 07.31 बजे आगमन व 07.33 बजे प्रस्थान, शाहजहाँपुर स्टेशन पर 08.14 बजे आगमन व 08.16 बजे प्रस्थान एवं हापुड स्टेशन पर 12.23 बजे आगमन व 12.25 बजे प्रस्थान करेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रावण दहन में ‘मुन्नी बदनाम’ पर डांस से बवाल, जयपुर में हंगामा 62वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप 2025-26 में मंजीत कुमार ने जीता स्वर्ण