oplus_0

24 News Update उदयपुर। उदयपुर पुलिस लाइन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने परिंडे लगाकर राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर के परिंडा अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर संचित निरीक्षक गुलाब सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने भी पुलिस लाइन परिसर में पक्षियों के लिए घोंसले और परिंडे लगाए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने संस्थान के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी तेज होने के साथ ही पक्षियों की सेवा के लिए परिंडा अभियान की शुरूआत की गयी है, तेज गर्मी के सीजन में पक्षियों के पानी के लिए परिंडे लगाना सबसे बड़ा सेवा कार्य है। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने नियमित रूप से परिंडों में पानी भरने और दाना डालने की जिम्मेदारी भी ली। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष रीना जैन सहित संस्थान टीम मौजूद रही। संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस लाइन से हमने अभियान की शुरूआत की है। अभियान के तहत आमजन को निशुल्क परिंडा वितरण के साथ ही सार्वजनिक पार्क सहित अन्य स्थानों पर भी परिंडे लगाए जाएंगे। इस सीजन 5000 परिंडे वितरित करने और लगाने का लक्ष्य है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading