24 News Update भीलवाडा. भीलवाडा ज़िले के शाहपुरा शहर में गुरुवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा संचालित “न्याय आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सानिया हाशमी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा चौहान एवं नगरपालिका आयुक्त रिंकल गुप्ता द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान गली-मोहल्लों में फैली गंदगी, खराब सड़कों तथा नालियों से संबंधित समस्याओं का जायजा लिया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन की इन मूलभूत समस्याओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा।इस अवसर पर नगरपालिका आयुक्त द्वारा नगरपालिका क्षेत्र से संबंधित सभी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।निरीक्षण के दौरान बार अध्यक्ष आशीष पालीवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकचंद नौलखा, कमलेश मुंडेतियाँ, दीपक पारीक, अंकित शर्मा, चावंड सिंह सहित अन्य अधिवक्तागण एवं पीएलवी अभय गुर्जर, तालुका सचिव शिवराज धाकड़ उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फुलिया कलां उपखंड क्षेत्र वासियों के द्वारा एन,जी.टी.एण्ड खनन नियमो के विरुद्ध खनन करने के कारण लीज निरस्त करने को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन आलोली में रेगरान समाज द्वारा बाबा रामदेव मन्दिर प्रगाण में विशाल भजन संध्या कार्यक्रम कल