Site icon 24 News Update

“ऑपरेशन त्रिनेत्र” में बड़ी कार्रवाई: 1.861 किलो गांजा व बिना नंबर की एक्टिवा जब्त

Advertisements

मांडवा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी को दबोचा, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

उदयपुर, 25 फरवरी। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत पुलिस थाना मांडवा ने नाकाबंदी के दौरान 1.861 किलोग्राम गांजा और परिवहन में प्रयुक्त एक बिना नंबर की होंडा एक्टिवा स्कूटी जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस गौरव श्रीवास्तव द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा तथा वृताधिकारी (कोटड़ा) ढुंगरसिंह चुण्डावत के सुपरविजन में थानाधिकारी निर्मल कुमार के नेतृत्व में टीम ने 25 फरवरी 2026 को कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान समीर खान पुत्र शब्बीर खान, निवासी छतरिया, मुखर्जी चौराहा के पास, कांकरोली थाना कांकरोली जिला राजसमंद, को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.861 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। साथ ही मादक पदार्थ की ढुलाई में प्रयुक्त बिना नंबर की होंडा एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की गई।

इस संबंध में प्रकरण संख्या 17/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई में शामिल टीम

Exit mobile version