24 news Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। पुलिस ने ऑपरेशन स्वच्छता के तहत् अवैध अंग्रेजी शराब परोसन वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने एक जगह से अग्रेजी शराब जब्त कर एक जने को गिरफतार किया।
थाना प्रभारी मदनलाल खटीक ने बताया की जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस उपअधीक्षक अशोक मीणा,पुलिस उपअधीक्षक रूपसिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी मदनलाल खटीक के नेतृत्व में गठीत पुलिस टीम हैड कानि.लोकेन्द्रसिंह,हैड,कानि.शिवराम,कानि शेलेष,अजयराज सिंह ने नगर के गलियाकोट मार्ग पर होटल शिकारवाडी मे ंपहुचे चैक किया जहा खुले में लोगो को शराब परोसी जा रही थी जिस पर कार्यवाही करते हुए काउण्टर के पास खुले काटुनो में 20 बोतल टुबोर्ग बियर,,21 किगफिशर स्ट्रोग बियर,8 किंगफिशर स्ट्रोग बियर केन,9 किंगफिशर अल्ट्रा केन,8 किंग फिशर अल्ट्रा मैक्स जब्त की तथा रोहितङ्क्षसह 27 पुत्र भवानङ्क्षसह निवासी कतिसौर को गिरफतार किया गया।
ऑपरेशन स्वच्छता के तहत अवैध अग्रेजी शराब परोसने वालो के खिलाफ कार्रवाई

Advertisements
