Site icon 24 News Update

अफीम परिवहन करते एक गिरफ्तार, 284 ग्राम अफीम व 5 किलो खसखस जब्त

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। पुलिस ने ऑपरेशन स्वच्छता के तहत् अवैध मादक पदार्थ अफीम परिवहन करते एक जने को गिरफतार कर 284 ग्राम अफीम व 5 किलो खसखस जब्त की।
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,पुलिस उपअधीक्षक के सुपरविजन में थाना प्रभारी मदनलाल खटीक के नेतृत्व में गठीत टीम एसआई सोमेश्वर,हैड कानि. प्रकाशचन्द्र,कानि.भुपेन्द्रसंह,देवीसिंह,राजेन्द्रसिंह,दिलवर सिंह,चन्द्रपाल सिंह जाब्ता ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुरीया 45 पुत्र लालिया उर्फ लालजी रावत मीणा निवासी भरकुण्डी सुरात फला थाना पारसोला के कब्जे से 284 ग्राम अफीम व पांच किलो खसखस परिवहन करते पकडा तथा अफीम व खसखस जब्त की तथा पुरीया रावत को गिरफतार किया।

Exit mobile version