24 News Update उदयपुर। झाड़ोल थाना पुलिस ने मात्र कुछ घंटों में चोरी की बोलेरो गाड़ी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। घटना झाड़ोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के बाहर सोमवार रात घटी थी। प्रकरण के अनुसार, प्रार्थी नरेश कुमार लक्षकार निवासी झाड़ोल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी बोलेरो गाड़ी को 27 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे सीएचसी हॉस्पिटल स्थित अन्नपूर्णा रसोई घर के बाहर खड़ी की थी।रात करीब 8 बजे उन्होंने देखा कि गाड़ी वहां नहीं थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने बोलेरो चोरी कर ली थी।पुलिस की कार्रवाईरिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर थानाधिकारी फैलीराम मीणा ने टीम गठित की। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल (खेरवाड़ा) और वृताधिकारी नेत्रपाल सिंह (झाड़ोल) के सुपरविजन में टीम ने त्वरित अनुसंधान करते हुए तकनीकी साधनों और मुखबिरी तंत्र की मदद से आरोपी का पता लगाया। टीम ने लोकेश पुत्र लक्ष्मण निवासी बदनराणा, थाना झाड़ोल, जिला उदयपुर को डिटेन कर पूछताछ की, जिसने चोरी करना स्वीकार किया।आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई बोलेरो को बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है। टीम के सदस्यश्री फैलीराम मीणा, थानाधिकारी झाड़ोल (टीम प्रभारी)श्री दिनेश कुमार, सहायक उप निरीक्षकश्री जगदीश कुमार, सहायक उप निरीक्षकश्री भूराराम, कानि. 3073 (विशेष भूमिका)श्री बालकृष्ण, कानि. 3196श्री ओमप्रकाश, कानि. 1173श्री लक्ष्मीलाल, कानि. 3043श्री जितेन्द्र गवारिया, कानि. 3359 Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विद्यापीठ – 21वां दीक्षांत समारोह 13 नवम्बर को , पीएचडी उपाधि, गोल्ड मेडल का होगा वितरण समाजसेवी बोकड़िया ने दो स्कूलों के 116 विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की