Site icon 24 News Update

महुआ की अवैध हथकड़ शराब का परिवहन करते तीन गिरफ्तार

Advertisements

24 News update उदयपुर: पुलिस थाना घासा ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महुआ की हथकड़ शराब का अवैध परिवहन कर रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रवीण सिंह के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी व जब्ती विवरण

  1. हरीसिंह पुत्र भूरसिंह (निवासी बाड़ाबाबड़ी, थाना घासा)5 लीटर हथकड़ महुआ शराब जब्त (प्रकरण संख्या 27/25, धारा 16/54 आबकारी अधिनियम)।
  2. जगदीश पुत्र गांगा (निवासी मांगथला, थाना घासा)5 लीटर हथकड़ महुआ शराब जब्त (प्रकरण संख्या 28/25, धारा 16/54 आबकारी अधिनियम)।
  3. पूरणमल पुत्र लच्छीराम (निवासी बापेर, थाना घासा)5 लीटर हथकड़ महुआ शराब जब्त (प्रकरण संख्या 29/25, धारा 16/54 आबकारी अधिनियम)।

टीम प्रभारी व सदस्य

Exit mobile version