📍 स्थान: उदयपुर📅 तारीख: 12 मार्च 202524 News update udaipur उदयपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में 6 माह से फरार चल रहे अभियुक्त गोविन्द सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का संक्षिप्त विवरण 🔹 दिनांक 15.10.2024 को थाना प्रतापनगर पुलिस ने बकुल सिंह को 19.58 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में प्रकरण संख्या 605/2024 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।🔹 पूछताछ में बकुल सिंह ने बताया कि उसने यह मादक पदार्थ विनोद गिरी और गैर सिंह से खरीदा था।🔹 पुलिस ने जांच के दौरान विनोद गिरी और शेर सिंह को गिरफ्तार किया, जिन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने यह मादक पदार्थ गोविन्द सिंह से खरीदा था।🔹 इसके बाद से ही पुलिस गोविन्द सिंह की तलाश में जुटी हुई थी। गिरफ्तारी की कार्रवाई 🔹 जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश ओझा और वृताधिकारी (मगर पूर्व) श्री छगन पुरोहित के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई।🔹 पुलिस टीम ने 06 माह से फरार अभियुक्त गोविन्द सिंह पिता जोध सिंह (उम्र 32 वर्ष, निवासी अजबरा, थाना जावर माइन्स, जिला सलुम्बर, हाल बेडवास, थाना प्रतापनगर, जिला उदयपुर) को गिरफ्तार कर लिया।🔹 अभियुक्त से पूछताछ जारी है और अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम पदनामटीम प्रभारीश्री राजेन्द्र सिंह, थानाधिकारी, प्रतापनगरसदस्य 1श्री तखत सिंह, हैड कांस्टेबल (1892)सदस्य 2श्री सोहन लाल शर्मा, कांस्टेबलसदस्य 3श्री नागेन्द्र सिंह, कांस्टेबलसदस्य 4श्री कुलदीप सिंह, कांस्टेबल (साइबर सेल, उदयपुर) 🔹 पुलिस अधीक्षक, उदयपुर ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड परिसीमांकन की समीक्षा हेतु कमेटी गठित 07 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, 500 लीटर वॉश और भट्टियां नष्ट