24 news Update उदयपुर। बम्बोरा जैन मित्र मंडल उदयपुर द्वारा आयोजित ऐतिहासिक गुरु दर्शन यात्रा का शुभारंभ आज शाम हुआ। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ओसवाल सभा अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, महामंत्री आनंदीलाल बंबोरिया, साधुमार्गी संघ अध्यक्ष सागर गोलछा, मंत्री आशीष सहलोत और समाजसेवी राजेश वया ने जैन ध्वजा फहराकर यात्रा को रवाना किया।यह पहला अवसर है जब बम्बोरा जैन मित्र मंडल उदयपुर से 5 बसों में 260 श्रद्धालु आचार्य श्री 1008 रामलाल महाराज साहेब के दर्शन वंदन हेतु प्रस्थान कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष कल्याण जारोली, महामंत्री दर्शन जारोली, मंत्री प्रिंस जारोली, उपाध्यक्ष नरेश व विकास, कोषाध्यक्ष कमल ने अतिथियों का मोठड़ा पहनाकर स्वागत किया।परामर्श मंडल के अभय जारोली, कोमल जारोली, पूनमचंद पितलिया, रमेश जारोली, हेमंत वया, ललित जारोली, नरेंद्र वया, दिलीप वया, हिम्मत वया, नवीन वया और दिनेश जारोली ने उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया। यात्रा के प्रस्थान से पूर्व वरिष्ठजन चंदनमल जारोली, भोपाल सिंह वया, धनराज धींग, मोतीलाल वया, रोशनलाल जारोली, धर्मचंद पितलिया, कुंदन नलवाया और प्रभुलाल सहलोत सहित कई गणमान्यजनों ने आशीर्वाद दिया।यात्रा की व्यवस्था मित्र मंडल से पंकज, हेमंत, गिरीश, राजकुमार, अनिल, प्रतीक, सुनील, यशवंत पितलिया, राजेश जारोली, पवन नागौरी, शुभम, वैभव, गौरव और यशवंत वया ने संभाली।बम्बोरा श्रीसंघ अध्यक्ष प्रकाश, मंत्री सुनील जारोली, धर्मचंद, लक्ष्मीलाल, धूल, विजयराज, कोमल, रमेश, सुरेश नलवाया, विनोद, विनोद पितलिया और अन्य सदस्यों ने भी यात्रा में सहयोग दिया। यात्रा के दौरान समाजसेवी विनोद कदमलिया ने अपने पिता की पुण्य स्मृति में ₹31,000 की सहयोग राशि देने की घोषणा की।मित्र मंडल के वरिष्ठ दिलीप जारोली ने पूरे कार्यक्रम में सहारा बनते हुए बस का लगभग ₹1 लाख का खर्च स्वयं उठाया और अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर भी सहयोग का आश्वासन दिया। मंडल की ओर से सीट और रूम अलॉटमेंट में किसी त्रुटि या असुविधा के लिए क्षमा याचना भी की गई। साथ ही उन वरिष्ठजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों से यात्रा में शामिल न हो पाने के बावजूद शुभकामनाएं भेजीं। श्रद्धालुओं ने “1008 आचार्य श्री रामलाल महाराज साहेब की जय” और “नाकोड़ा भेरूदादा की जय” के उद्घोष के बीच उत्साह और उमंग के साथ बसों में यात्रा प्रारंभ की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर-राजसमंद हाईवे पर हादसा : विधायक दीप्ति माहेश्वरी की पसलियाँ टूटीं, पीए को सिर में चोट, ड्राइवर भी घायल विधि महाविद्यालय मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में “टेलेंट हंट” का भव्य आयोजन