24 News Update शाहपुरा. शहर के पास मेगा हाइवे पर बने गहरे गड्ढे अब हादसों का कारण बनते जा रहे हैं।गुरुवार सुबह करीब 9:15 बजे बासेड़ा और कजोड़िया गांव के मध्य बड़ला मार्ग पर शाहपुरा–भीलवाड़ा मेगा हाइवे (एसएच-12) पर दो मोटरसाइकिलों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार दो महिलाओं को चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल कादेड़ा की तरफ़ से शाहपुरा की ओर आ रही थीं। इसी दौरान सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण आगे चल रही मोटरसाइकिल चालक ने ब्रेक लगाए। तभी पीछे से तेज गति में आ रही दूसरी मोटरसाइकिल समय पर नियंत्रण नहीं कर पाई और दोनों मोटरसाइकिलों में भिड़ंत हो गई।हादसे में दोनों मोटरसाइकिलों पर बैठी एक-एक महिला घायल हो गई, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की।
सड़क की बदहाल स्थिति बनी हादसों की वजह मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि शाहपुरा–भीलवाड़ा मेगा हाइवे (एसएच-12) पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौके पर मौजूद लोगों ने मांग की है प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरवाने की मांग की है,ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
मेगा हाइवे पर गहरे गड्ढों से हादसा: दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत, दो महिलाएं घायल

Advertisements
