24 News Update शाहपुरा. शहर के पास मेगा हाइवे पर बने गहरे गड्ढे अब हादसों का कारण बनते जा रहे हैं।गुरुवार सुबह करीब 9:15 बजे बासेड़ा और कजोड़िया गांव के मध्य बड़ला मार्ग पर शाहपुरा–भीलवाड़ा मेगा हाइवे (एसएच-12) पर दो मोटरसाइकिलों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार दो महिलाओं को चोटें आई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल कादेड़ा की तरफ़ से शाहपुरा की ओर आ रही थीं। इसी दौरान सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण आगे चल रही मोटरसाइकिल चालक ने ब्रेक लगाए। तभी पीछे से तेज गति में आ रही दूसरी मोटरसाइकिल समय पर नियंत्रण नहीं कर पाई और दोनों मोटरसाइकिलों में भिड़ंत हो गई।हादसे में दोनों मोटरसाइकिलों पर बैठी एक-एक महिला घायल हो गई, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की।सड़क की बदहाल स्थिति बनी हादसों की वजह मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि शाहपुरा–भीलवाड़ा मेगा हाइवे (एसएच-12) पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मौके पर मौजूद लोगों ने मांग की है प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरवाने की मांग की है,ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation इंट्रा स्टेट रेलवे कनेक्टिविटी को सशक्त बनाने पर राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ की रेल मंत्री से चर्चा शाहपुरा में मेडिकल स्टोर पर ड्रिप लगाने से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप