24 News Update उदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र स्थित मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में काम के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। ट्रक में माल लोड करते समय एक युवक के हाथ पर भारी केन गिरने से उसकी तीन उंगलियां कट गईं। पुलिस ने मामले में फैक्ट्री संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी प्रियांशु सिंह (23) पुत्र बहादुर सिंह, निवासी भैरूजी कॉलोनी, खेमपुरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 2 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे वह मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पायरोटेक फैक्ट्री में ट्रक में माल लोड कर रहा था। इसी दौरान एक केन का बीच का हिस्सा उसके बाएं हाथ पर गिर गया, जिससे उसकी तीन उंगलियां गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं और बाद में उन्हें काटना पड़ा।
इस संबंध में प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। परिवादी ने मेवाड़ वेल्डिंग वर्क्स के प्रोपराइटर कुतुबुद्दीन मुलतानी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल उम्मेदराम के जिम्मे सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है।
ट्रक लोडिंग के दौरान युवक की तीन उंगलियां कटी, फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisements
