24 news update राजसमंद. साइबर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर महिला की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील मैसेज भेजने और धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कमलेश कुमावत (पुत्र छगनलाल), निवासी आसन, थाना आमेट के रूप में हुई है।शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाईसाइबर थाना प्रभारी सरोज बैरवा के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आपत्तिजनक संदेश भेज रहा है और धमका रहा है। महिला ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फर्जी आईडी को बंद कराने की मांग की थी। तकनीकी जांच में हुआ खुलासाशिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हेड कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार, वीरेंद्र सिंह भाटी, कॉन्स्टेबल रतनलाल, डालूराम, मनोज डुकिया और मनोज मोगा की टीम ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी कमलेश कुमावत ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला को अश्लील संदेश भेजने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।साइबर पुलिस की चेतावनी: सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, लिखा- बम से उड़ाएंगे, हमारा लक्ष्य जन्नत देखना है!!! जाल का खेडा ग्राम पंचायत का होगा गठन,विधायक गोपाल लाल शर्मा ने ग्रामवासियों की मौजूदगी में भगवान श्री देवनारायण मंदिर प्रांगण में की आधिकारिक घोषणा