24 News Update सावर हनुमान ज़ी महाराज की असीम कृपा और संतों के पावन सानिध्य मे ग्राम् सावर मे भक्ति की अनुपम लहर चल रही हैं महंत जानकीदास महा त्यागी सिद्ध लवकुश धाम पंचमुखी दरबार सांगानेर भीलवाड़ा नवग्रह शनिधाम सोनियाणा डूंगरी ढिकोला के सानिध्य मे नव दिवसीय सनातन रुद्र हनुमंत पंच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन चल रहा हैं।यज्ञाचार्य पण्डित श्यामसुन्दर के सानिध्य मे पण्डित नवीन कुमार भंवर लाल कीर्तन शर्मा विशाल शर्मा शौर्य शर्मा महावीर प्रसाद शिव कुमार विष्णु गर्ग आदि पण्डितों के द्वारा नव दिवसीय यज्ञ संकट मोचन वीर हनुमान मन्दिर बनवारी की कोठी से आगे मोटालाव रोड पर स्थित मन्दिर पर महायज्ञ चल रहा हैं।जहा प्रतिदिन बड़ी संख्या मे श्रधालू भाग ले रहे हैं भक्ति के रंग मे रंगे श्रधालु महायज्ञ मे भाग लेने वाले जोड़े प्रतिदिन प्रातःकाल नये वस्त्र धारण कर भजन कीर्तन करते हुये यज्ञ शाला मे प्रवेश कर रहे हैं पूरे क्षेत्र मे धार्मिक उल्लास और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा हैं महायज्ञ के तीसरे दिन भी उत्साह चरम पर रहा महायज्ञ के तीसरे दिन आयोजित हवन मे ओमप्रकाश कांसोटिया चेतन कुमार कहार बसंत कुमार साहू मुकेश कुमार कहार सहित कई श्रधालु जोड़ों ने आहुति देकर पुण्य लाभ अर्जित किया इसके साथ ही रामचरित मानस का पारायण भी चल रहा हैं जिससे वातावरण भक्ति मय हो गया हैं। श्रधालु देर रात्रि तक भजन कीर्तन और प्रवचन मे लीन रहते हैं।महंत श्री जानकी दास महाराज ने प्रवचन के दौरान नवधा भक्ति के बारे मे बताया की प्रथम सतसंग कथा सुनना गुरु सेवा भगवान का गुणगान गुरु मन्त्र जाप संयम समता सन्तोष सरलता आदि गुण एक भक्त मे होने चाहिये। विशेष आयोजन और पूर्णाहुति हनुमान जन्मोत्सव पूर्णिमा के दिन होगी।जो इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहेगा इसके साथ ही 30 मार्च को शिव परिवार की स्थापना का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा
सनातन रुद्र हनुमंत पंच यज्ञ शाला मे धार्मिक उल्लास और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला

Advertisements
