24 News Update सावर उपखंड क्षेत्र में धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर सावर कस्बे में आज से नव दिवसीय सनातन रुद्र हनुमंत पंच कुंडीय महायज्ञ का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। पूरे क्षेत्र में इस महायज्ञ को लेकर जबरदस्त उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।
हनुमान जी महाराज की असीम कृपा एवं संत-महात्माओं के सानिध्य में आयोजित इस दिव्य महायज्ञ में महंत जानकीदास महात्यागी (सिद्ध लवकुश धाम पंचमुखी दरबार सांगानेर, भीलवाड़ा), नवग्रह शनिधाम सोनियाणा डूंगरी ढिकोला के संतों का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा, जिससे आयोजन की आध्यात्मिक गरिमा और भी बढ़ गई है।
कलश यात्रा से हुवा आगाज
ओम प्रकाश कांसोटिया ने बताया कि महायज्ञ का शुभारंभ प्रातः भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुवा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर पूरे सावर ग्राम में धार्मिक माहौल का संचार किया। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण पहुंचने के बाद नव-निर्मित यज्ञशाला में विधिवत यज्ञ की शुरुआत हुई कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से सावर कस्बे में विभिन्न मार्गों से होते हुए मोत्याल्या रोड़ स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में सम्मप्न होगी कलश यात्रा जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने कलश धारण कर शोभायात्रा में भाग लिया
सावर में आस्था का महाकुंभ: सनातन रुद्र हनुमंत पंच कुंडीय महायज्ञ का भव्य शुभारंभ आज से हुवा आगाज़, सावर के विभिन्न मार्गों से निकाली जा रही कलश यात्रा

Advertisements
