24 News Update बांसवाड़ा। जिले के सज्जनगढ़ क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 12वीं बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा की रास्ते में ही तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। छात्रा अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सागवा गांव में यह घटना हुई। पुलिस के अनुसार 12वीं की छात्रा पूजा कुमारी मीणा शनिवार सुबह अपनी सहेलियों के साथ परीक्षा देने जा रही थी। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह रास्ते में बेहोश होकर गिर पड़ी।धनपत सिंह, थानाधिकारी सज्जनगढ़ ने बताया कि छात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सागवा की 12वीं कक्षा की छात्रा थी और उस दिन उसका कृषि विज्ञान का बोर्ड पेपर था। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। छात्रा मूल रूप से अरनोद, प्रतापगढ़ की निवासी थी और पिछले दो वर्षों से सागवा स्थित बालिका छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना के बाद उसकी सहेलियों, जिला परिषद सदस्य नरसिंह निनामा, स्थानीय सरपंच और ग्रामीणों ने तुरंत उसे निजी वाहन से सरकारी अस्पताल सज्जनगढ़ पहुंचाया। इस दौरान छात्रावास वार्डन प्रियंका चरपोटा भी साथ रहीं। अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार छात्रा के परिजन प्रतापगढ़ से पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना से स्कूल और क्षेत्र में शोक का माहौल है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 22 मोबाइल और नकदी की वारदात में नाबालिग डिटेन, 6 मोबाइल बरामद