24 News Update उदयपुर। शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। भूपालपुरा थाने के पास से करीब 3 लाख रुपए कीमत की स्पोर्ट्स बाइक चोरी हो गई, लेकिन हैरानी की बात यह है कि चार महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो भूपालपुरा थाने की ओर से एफआईआर दर्ज हुई न कोई जांच शुरू होना युवक को बताया गया। पीड़ित युवक मुकेश मीणा का आरोप है कि वह लगातार थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन हर बार उसे सिर्फ एक ही जवाब मिलता है— “सीआई साहब आएंगे तब कार्रवाई होगी। सीआई साहब कहां से आएंगे व कब कार्रवाई होगी, अब यह जांच का विषय है। चार महीने से सिर्फ इंतजार, कार्रवाई शून्यअलसीगढ़ निवासी मुकेश मीणा पुत्र सुंदरलाल मीणा उदयपुर में किराए पर कमरा लेकर रहता है और रात में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। मुकेश के अनुसार 6 जनवरी 2026 की रात करीब 2 बजे उसकी ब्ल्यू कलर की आर-15 स्पोर्ट्स बाइक चोरी हो गई। बाइक शास्त्री सर्कल स्थित कमरा, जो भूपालपुरा थाने के पास ही स्थित है उसके बाहर से चोरी हुई। घटना के अगले दिन वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने केवल परिवाद लेकर उसे वापस भेज दिया। इसके बाद शुरू हुआ इंतजार का ऐसा सिलसिला, जो चार महीने बाद भी खत्म नहीं हुआ। मुकेश का कहना है कि वह लगातार थाने जा रहा है, लेकिन हर बार थाने जाने पर पुलिसकर्मी यही कहते हैं कि “सीआई साहब आएंगे तब देखेंगे।” वाहन के नंबर तक दिए मगर कार्रवाई नहींपीड़ित ने बताया कि जब पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की तो उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर मदद मांगी। बाइक का नंबर भी सार्वजनिक किया गया। पोस्ट के मुताबिक 6 जनवरी की रात करीब 1:30 बजे बाइक नंबर RJ27 AN 9942 चोरी हो गई। बाइक का सुराग देने वाले को 20 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा भी की गई है। मुकेश मीणा ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बाइक या संदिग्ध वाहन दिखाई दे तो वे मोबाइल नंबर 7665528019 पर संपर्क करें। बचपन का सपना थी यह बाइकमुकेश ने बताया कि स्पोर्ट्स बाइक खरीदना उसका बचपन का सपना था। सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर उसने मेहनत से पैसे जोड़कर बाइक खरीदी थी। अब बाइक चोरी होने के बाद वह आर्थिक और मानसिक दोनों रूप से परेशान है। उसने कहा कि बाइक उसके रोजमर्रा के काम और नौकरी के लिए बेहद जरूरी थी, लेकिन पुलिस की बेरुखी ने उसकी उम्मीदें तोड़ दी हैं। पुलिस की संवेदनशीलता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरी जैसे संज्ञेय अपराध में तत्काल एफआईआर दर्ज करना कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन युवक के अनुसार चार महीने बाद भी न मामला दर्ज हुआ और न जांच आगे बढ़ी। पीड़ित युवक लगातार थाने के चक्कर काट रहा है, सोशल मीडिया पर मामला उठा चुका है तब भी पुलिस आखिर किसका इंतजार कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन बने एडवोकेट निर्मल पंडित नरेंद्र माली बने कार्यवाहक अध्यक्ष। नगर निगम कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न, कार्यकारिणी विस्तार सहित लिए महत्वपूर्ण निर्णय।