24 News Update उदयपुर। खेमली रेलवे फाटक पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन आने से कुछ मिनट पहले एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही दिखाते हुए बंद हो रहे रेलवे फाटक को टक्कर मार दी। गेट तोड़कर ट्रैक पार करने की कोशिश में ट्रैक्टर चालक फरार हो गया, हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।घटना सुबह करीब 7 बजे की है। जानकारी के अनुसार, खेमली फाटक पर गेटमैन ट्रेन के गुजरने से पहले फाटक बंद कर रहा था। तभी तेज रफ्तार में आया ट्रैक्टर (RJ-27 RC1126) चालक गेटमैन से बोला — “जरा रुकिए, मैं निकल जाऊं।” गेटमैन ने सुरक्षा कारणों से मना किया और फाटक बंद कर दिया। इसके बावजूद ड्राइवर ने जोर से ट्रैक्टर बढ़ाया और गेट को टक्कर मार दी, जिससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। फाटक तोड़ने के बाद मच गई अफरा-तफरीघटना के तुरंत बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। गेटमैन ने तुरंत रेलवे अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। आरपीएफ और रेलवे इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त फाटक की मरम्मत शुरू कराई। साथ ही दोनों ओर लगे वाहनों के जाम को हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। रेलवे ने दर्ज कराया मुकदमाआरपीएफ थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि ड्राइवर की लापरवाही से यह गंभीर हादसा हो सकता था। ट्रैक्टर की टक्कर से फाटक टूट गया, लेकिन गेटमैन की सतर्कता से किसी बड़ी दुर्घटना से बचाव हो गया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को डिटेन कर लिया है और रेलवे की ओर से उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा पर उठे सवालघटना के बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे फाटकों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी लापरवाह घटनाएं भविष्य में दोबारा न हों। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दिनदहाड़े 18 लाख की चोरी, दो चोर सीसीटीवी में कैद — शादी में गया था परिवार सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने किया श्री अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता को सराहा, मौजूद लोगों को कराया भोजन