24 News Update उदयपुर, 23 अप्रैल। सविना थाना क्षेत्र में गीताांजली अस्पताल के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, प्रार्थी लालूराम मीणा (28) पुत्र लखमा मीणा, निवासी आर्यों का फला, डकन कोटड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बड़ा भाई लक्ष्मण मीणा अपने हेल्पर देवीलाल के साथ मोटरसाइकिल से धोली की पाटी की ओर जा रहा था। इसी दौरान गीताांजली अस्पताल के सामने एक कार चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में लक्ष्मण मीणा और देवीलाल दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने प्रकरण संख्या 149/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 एवं 125(A) में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार को सौंपी गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पिता भी समझे-समझाए, माहवारी की बात – संजय निराला, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन से जुड़े उत्पाद की ग्राफिक नॉवेल का विमोचन कार्यक्रम जमानत शर्तों का उल्लंघन: आरोपी तरुण वर्मा के खिलाफ केस दर्ज