उदयपुर, 1 फरवरी। आयड बस्ती में सोमवार को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन से पहले ही माहौल पूरी तरह धार्मिक उत्साह और केसरिया चेतना में रंग गया है। सर्वसमाज की ओर से यह सम्मेलन विश्वविद्यालय मार्ग स्थित शताब्दी चौराहे पर सोमवार शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है। सम्मेलन के संयोजक गणेश पालीवाल ने बताया कि आयोजन से पूर्व विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। सम्मेलन को मेवाड़ पीठाधीश्वर परम पूज्य संत 1008 सुदर्शन महाराज तथा वैदिक विचारक मीनाक्षी सहरावत संबोधित करेंगे। आयोजन को लेकर पूरी आयड बस्ती को केसरिया झंडों और फर्रियों से सजाया गया है, वहीं चौराहों पर महिलाओं द्वारा बनाई गई रंगोलियों ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया है। वाहन रैली से झलकी हिंदू चेतना हिंदू सम्मेलन की पूर्व संध्या पर रविवार को विशाल वाहन रैली निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भगवामय कर दिया। वाहन रैली प्रमुख कपीश जैन एवं सहसंयोजक महेश भावसार ने बताया कि रैली में युवा वाहिनी के युवक-युवतियां केसरिया साफा पहने, हाथों में भगवा ध्वज लेकर भारत माता और जय श्रीराम के जयघोष करते हुए आमजन को सम्मेलन में आमंत्रित कर रहे थे। रैली का मार्ग भर में स्थानों-स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। वाहन रैली आयड के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सुथारवाड़ा चौराहे पर संपन्न हुई। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सहभागिता इस अवसर पर प्रकाश घरबड़ा, पूर्व पार्षद मनोहर चौधरी, महेश भावसार, पल्लव चौधरी, धवल सुथार, विनोद वेद, यशवंत सुथार, गोविंद छीपा, चेतन साहू, नरेंद्र चौधरी, गणेश पालीवाल, सुनील चितौड़ा, विकास पालीवाल, यश माली, विनोद पालीवाल, विकास गौड़, दिनेश सुथार, गोपालकृष्ण गौड़, राजेश माली, नीलकंठ रावत, हेमा भावसार, गरिमा सुथार, गीता नागदा, शिवशंकर नागदा, राजकुमार दमामी, पीयूष जयंत शर्मा, नवनीत चितौड़ा, नारूलाल पुजारी, मनोज घरबड़ा, प्रदीप सुथार, मीठालाल प्रजापत, मनीष पोरवाल, महेश नागदा, राजेश गवारिया, ललित चौबीसा, महेंद्र मेघवाल, मांगीलाल दाहिमा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दर्शन डेंटल कॉलेज में भव्य स्नातक समारोह: अनुशासन, परिश्रम और गर्व का संगम ‘अमीरों का बजट, आमजन पर बोझ’ माकपा का हमला-कॉरपोरेट चमक के पीछे किसान-युवा-राज्य हाशिये पर