उदयपुर। उदयपुर जिले के बड़गांव थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा एवं वृताधिकारी नगर पश्चिम राजेश यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी श्रीमती किताब चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने आसूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर आरोपी को दबोचा।गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मीलाल (57), निवासी डांगियों का मोहल्ला, बड़गांव, पिछले 14 वर्षों से फरार चल रहा था। वह माननीय एनआई एक्ट न्यायालय संख्या 01 उदयपुर के मुकदमा संख्या 45/13 सहित एनआई एक्ट की धारा 138 के कुल 7 प्रकरणों में वांछित था। पुलिस ने उसे 12 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में शामिल टीम थानाधिकारी श्रीमती किताब चौधरी के नेतृत्व में सुरेन्द्र, सवाई, रिंकेश, विनोद कुमार, डालाराम एवं साइबर सेल से लोकेश रायकवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्रवाई को बड़गांव थाना पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे लंबे समय से लंबित मामलों में न्याय की प्रक्रिया को गति मिलेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुलिस थाना कुराबड़ की बड़ी कार्यवाही: अलग-अलग मामलों में फरार तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई: 6.5 किलो डोडा चूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार