24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। देश में चहुंओर राममय वातावरण बना हुआ है। बस आवश्यकता है सुप्त मातृ एवं युवा शक्ति को जगाने की। संघ की राष्ट्र सेवा की 100 वर्ष की यात्रा के उपलक्ष्य में 18 जनवरी से 8 फरवरी तक आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित हुई।नगर के गलियाकोट मार्ग कानड़ कुआं स्थित महाराणा प्रताप इंटरनेशनल एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, ज्ञान सरोवर परिसर में आयोजित बैठक को संघ के विभाग प्रचारक विकास राज ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का पुनर्जागरण हो रहा है। प्रयागराज महाकुंभ में सम्पूर्ण समाज को जोड़ने का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति मानने वाले सहोदर भाव रखकर समरस समाज के निर्माण की संकल्पना को साकार होते देख रहे हैं। राष्ट्र सेवा की 100 वर्ष की यात्रा त्याग, तपस्या, सेवा और साधना से वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को आगे बढ़ा रही है।विकास राज ने बताया कि संघ स्वयंसेवकों ने घर-घर संपर्क किया है। आगामी 18 जनवरी से 8 फरवरी के मध्य सागवाड़ा जिले में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। खण्ड स्तर पर 25 दिसम्बर तक, मण्डल स्तर पर 5 जनवरी तथा ग्राम स्तर पर 14 जनवरी तक बैठकों का आयोजन किया जाएगा।हिन्दू सम्मेलन में कलश यात्रा, शोभायात्रा, ग्राम सज्जा, आकर्षक झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभा सम्मान, धर्मसभा, प्रदर्शनी एवं काव्य पाठ आयोजित किए जा सकते हैं। जिले के 103 मण्डलों पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित होंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्री वसुधैव कुटुम्बकम आश्रम कार्यकारिणी का गठन, पंचाल अध्यक्ष आचार्य स्वामी रामकिशोर महाराज का 33वां निर्माण दिवस मनाया सबसे खतरनाक युद्ध मैदान धरती पर नहीं, मन के भीतर होता है – संत