24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती बांसवाड़ा जिले के बरोडिया गांव में स्थित श्री वसुधैव कुटुम्बकम आश्रम की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें भगवतीलाल पंचाल सामलिया को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।कार्यकारिणी बैठक भागवत पुराण मर्मज्ञ श्री रुद्ररेन्द्र शेखर जी महाराज के सानिध्य व पूर्व जिला उपप्रमुख डूंगरपुर प्रभुजी पंड्या के प्रमुख आतिथ्य तथा हीरालाल चौबीसा सलूम्बर के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुई।बैठक का उद्देश्य 18 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले भगवान राधा-कृष्ण सहित पंचदेव प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं को मूर्त रूप देना एवं आश्रम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद का मनोनयन करना था। इसमें भगवतीलाल पंचाल सामलिया अध्यक्ष तथा गणेश पाटीदार दिवड़ा छोटा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।आश्रम में नवनिर्मित राधा-कृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को सफल बनाने के लिए रुद्ररेन्द्र शेखर महाराज ने समस्त भक्तों से तन-मन एवं आंशिक धन से सहयोग का आह्वान किया। तीन दिवसीय इस महोत्सव में 15 से 20 हजार लोगों का भोजन-प्रसाद बनेगा तथा आयोजन में 111 कुण्डीय यज्ञ का आयोजन भी होगा।प्रभुजी पंड्या ने कहा कि समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल जी को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में उपस्थित अनेक भक्तों द्वारा शक्कर, तेल, घी, चावल आदि दान करने की घोषणाएं भी की गईं। बैठक को हीरालाल दादा चौबीसा एवं तेजेग पाटीदार आरा ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर शान्तिलाल पाटीदार घाटा का गांव, विक्रम सिंह, वेणीचन्द लबाना, शिवराम पाटीदार लिमड़ी, रामलाल लिमड़ी, नाथुजी भीलूड़ा, सुखलाल पाटीदार घाटा का गांव, गौतम घाटा का गांव, हरीश आरा, दीपक पाटीदार बिजुला, प्रताप सिंह मोटा गांव, मावजी भाई, भगवान जी कराड़ा, रतनजी दादा भासोर, नाथुजी पादरा, धुलजी भाई बरोडिया, हेमन्त ठाकुर पादरा, डायालाल पाटीदार खोडन, संकेत मोटागांव सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम व जनकल्याण गतिविधियों पर हुआ आयोजन, किया गौपूजन विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न संगठनों की बैठक आयोजित