Site icon 24 News Update

युवा शक्ति संगठन आदिवासी समाज की हुई बैठक, शादी में डीजे सहित फिजूल खर्च पर बंद करने पर दिया जोर

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती बडगी चौराहे पर युवा शक्ति संगठन आदिवासी समाज की बैठक हुई।
बैठक सरपंच प्रकाश के सानिध्य में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शादीशुदा महिला व पुरुष शादीशुदा होने के बावजूद एक दूसरे के घर छोड़कर बच्चे छोड़कर अपना दूसरा घर बसाने पर रोक लगाना रहा। सरपंच प्रकाश ने बताया कि अगर ऐसी औरत या आदमी अपने बच्चों को छोड़कर दूसरा घर बसाता है तो उसे समाज से दंडित किया जाए और गांव से बहिष्कार किया जाए। इसी बैठक में कई गांव के युवा एवं वरिष्ठ आदिवासी समाज के सदस्य शामिल हुए। युवा शक्ति संगठन प्रदेश अध्यक्ष कचरा मालीवाड़ ने बताया कि डीजे और सोने की रकम की फिजूल खर्ची के लिए गांव-गांव जाकर बैठक लेकर बंद करवाने का प्रयास किया जा रहा है। लगभग बंद हो चुके हैं, लेकिन कुछ लोग समाज की नहीं सुनकर मनमानी कर सोने की रकम डीजे को संचालित रखे हुए हैं, लेकिन उन्हें प्रशासन के द्वारा बंद करवाया जाएगा। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नाता प्रथा बंद करवाना भी रहा, क्योंकि कहीं पुरुष और कहीं औरतें अपने बच्चे होने के बाद भी अपना घर छोड़कर दूसरे के साथ शादी रचा लेते हैं। ऐसे लोगों को गांव से बहिष्कार किया जाएगा या दंडित किया जाएगा। समाज में गंदगी फैलाने वालों को सजा देना आवश्यक हो चुका है।

Exit mobile version