नई दिल्ली, 3 मई। राजधानी दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में तैनात एक न्यायिक अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से न्यायिक महकमे में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो नॉर्थ-ईस्ट जिला स्थित कड़कड़डूमा कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DLSA) में पूर्णकालिक सचिव के पद पर कार्यरत थे। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार अमन कुमार शर्मा अपने आवास के बाथरूम में फंदे से लटके मिले। परिजनों का दावा है कि उन्होंने पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। परिवार के सदस्यों के अनुसार घटना से एक रात पहले अमन ने अपने पिता को फोन कर मानसिक तनाव में होने की बात कही थी। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि वह बेहद परेशान हैं और उनका “जीना मुश्किल हो गया है।” इसके बाद उनके पिता राजस्थान के अलवर से दिल्ली पहुंचे।परिजनों का आरोप है कि अमन और उनकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रिश्तेदारों के मुताबिक शुक्रवार देर रात भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। शनिवार सुबह एक बार फिर विवाद होने की बात कही जा रही है। कुछ समय बाद घर में अचानक शांति छा गई। जब अमन दिखाई नहीं दिए तो परिजनों ने उन्हें फोन किया। मोबाइल की घंटी बाथरूम के अंदर सुनाई दी। दरवाजा नहीं खुलने पर सुरक्षा गार्ड की मदद से खिड़की तोड़ी गई, जहां अमन फंदे से लटके मिले।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी प्रकार की आपराधिक साजिश या प्रताड़ना संबंधी आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आरेडिका रायबरेली से रवाना हुआ पहला वंदे भारत ट्रेनसेट, डायनेमिक टेस्टिंग और फील्ड ट्रायल शुरू भाजपा मुख्यालय से पीएम मोदी का बड़ा संदेश- पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत, घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई